मेडिसिन प्लांट बोर्ड के निदेशक व उपनिदेशक को बांग्ला भाषा समिति ने पत्रिका भेंट की

दुमका : कुमिरदहा के पंचायत भवन में आयोजित आयुष मंत्रालय की कार्यशाला में बांग्ला भाषा व संस्कृति रक्षा समिति झारखंड की ओर से समिति के प्रदेश सचिव गौतम चटर्जी ने मेडिसिन प्लांट बोर्ड के निदेशक संजय बाला एवं उप निदेशक सौम्यजीत बिश्वास को समिति के मुख पत्र झारखंड बंग भाषी जागरण पत्रिका भेंट किया। मौके पर यूथ एसोसिएशन फार रूरल डेवलपमेंट असिस्टेंट के सचिव अनिमेष मंडल एवं निशित गोराई मौजूद थे। कोलकाता के यादवपुर विश्वविद्यालय में संचालित मेडिसिन प्लांट बोर्ड के निदेशक एवं उप निदेशक ने यहां समिति द्वारा प्रकाशित शारदीय पत्रिका की सराहना की।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More