विश्व ब्रेल दिवस के मौके पर संगोष्ठी का आयोजन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सुविधा की मांग

दुमका : नेशनल ब्लाइंड यूथ एसोसिएशन की दुमका शाखा के द्वारा चार जनवरी को विश्व ब्रेल दिवस के उपलक्ष्य में प्रातः 10 बजे सिंधी चौक से नेत्रहीन आवासीय विद्यालय हिजला तक सैकड़ों दृष्टिबाधित व उनके सहयोगियों के द्वारा एक शोभायात्रा निकाली गयी। मुख्य अतिथि जिला परिषद के उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल के द्वारा फीता काटकर शोभा यात्रा को रवाना किया गया।

इस दौरान उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दिव्यांगजनों को कहा कि हर संभव मदद की कोशिश की जाएगी। तत्पश्चात एसोसिएशन के द्वारा दोपहर 12 बजे से नेत्रीन आवासीय विद्यालय, हिजला में एक जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजुर, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विधिक प्राधिकार के न्यायाधीश विश्वनाथ भगत, एसपी कॉलेज दुमका की आचार्या डॉक्टर पूजा एवं मनोविज्ञान के आचार्य विनोद कुमार, प्रतिष्ठित समाजसेवी राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जतिन जी व एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शोभित यादव व प्रदेश महासचिव संजीव कुमार मोहाली सहित कई लोग उपस्थित हुए।

संगोष्ठी में उपस्थित सभी अतिथियों व दृष्टिबाधित एवं अन्य दिव्यांग सदस्यों द्वारा विश्व ब्रेल दिवस के मौके पर दिव्यांग जनों को आगे बढ़ाने व हर संभव सहयोग का संकल्प लिया गया। साथ ही एसोसिएशन द्वारा संचालित दृष्टिबाधित विद्यार्थियों के छात्रावास के लिए हर संभव संसाधन उपलब्ध कराने हेतु प्रयास करने का संकल्प भी लिया गया।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव शोभित यादव ने अपने संबोधन में दिल्ली विश्वविद्यालय के तर्ज पर झारखंड में भी विश्वविद्यालय की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गयी, ताकि राज्य के दिव्यांग यहीं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर सकें।

इस कार्यक्रम का संचालन बिरसा दिव्यांग समिति के कोषाध्यक्ष प्रियतम कुमार सिंह ने किया। साथ ही नेत्रहीन आवासीय विद्यालय के संचालक शिव नंदन महतो के द्वारा भी इस संगोष्ठी के आयोजन में सहयोग किया गया। इस संगोष्ठी में संस्कृतिक कार्यक्रम किया गया, जिसमें ब्यूटी कुमारी व विवली कुमारी ने नृत्य किया एवं अमित सोरेन ने गाना गाया। इस संगोष्ठी में एसोसिएशन के सामुयल टुडू, देवलाल राय, सनाथ सोरेन, फिलीप सोरेन, उपेन्द्र राय, अन्द्रयास टुडू, जिवन राय, बाबूधन हांसदा, रोहित मोदी, पंकज कुमार, तेजो राय, सुनीता बेसरा, मर्शिला सोरेन, करन मंडल आदि मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More