रांची: मग विभूति सम्मान से सम्मानित होंगे आचार्य प्रणव मिश्रा

रांची: अरुणोदय समिति के द्वारा आचार्य प्रणव मिश्रा को मग विभूति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार रविवार  चार सितंबर को दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ श्रीदेव मिश्र काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी के हाथों दिया जाएगा। आचार्य प्रणव मिश्रा (Pranav Mishra) ज्योतिष के क्षेत्र में कई उपलब्धि हासिल किए हैं, वहीं समाज और गरीबों की सेवा में सदा तत्पर रहते हैं।

ज्ञात हो कि आचार्य मिश्रा को इससे पहले भी रास्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुका है। आचार्य मिश्रा ज्योतिष से पीएचडी कर रहे हैं आपको बता दें की इनका पूरा परिवार सामज कल्याण में जुड़ा है। इनका जन्म स्वर्गीय रघुनाथ मिश्रा के घर हुआ। आचार्य प्रणव मिश्रा के दादा रामानुज मिश्र अपने समय के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य और वेदाचार्य थे। इनका जन्म चतरा जिला (Chatra District) के मिश्रडीह ग्राम में हुआ है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More