दुमका में बढते अपराध पर चिंता, आदिवासी छात्र की संदिग्ध मौत पर असंतोष, श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

दुमका : बीते 7 सितंबर को न्यू बाँधपाड़ा, सेंट्रल जेल के पीछे एक आदिवासी छात्र की लाश को बरगद के पेड़ से झूलते हुए पाया गया था। सूचना मिलने पर आदिवासी क्रांति सेना के सदस्यों ने घटना स्थल पर जाकर मृत छात्र के परिजनों से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली। मृत छात्र की बहन का आरोप है कि उनके भाई को किसी ने हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए गमछा के सहारे पेड़ में टाँग दिया है, क्योंकि जिस गमछा से उसे फाँसी की फँदे बना कर टाँग दिया गया है वह घर का नहीं है।
कुछ दिनों से दुमका जैसे शांत क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन इस तरह की घटनाएँ घटित हो रही है। इससे छात्र-छात्राओं के साथ-साथ उनके परिजनों काफी डरे हुए हैं तथा अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
बताते चलें कि पिछले 18 दिनों में दुमका में 4 बड़ी घटना घटी है। पहला 20 अगस्त को ऑटो चालक द्वारा एक आदिवासी किशोरी की बेहरमी से मारकर पैर तोड़ दिया जाता है। दूसरी घटना, जरूवाडी की किशोरी के साथ घटती हुई जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। इसके पश्चात तीसरी घटना श्री अमड़ा में एक आदिवासी किशोरी के साथ रेप व हत्या की हुई और अब एक किशोर को आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी से टाँग दिया जाता है। बढते अपराध के खिलाफ 5 सितंबर को समस्त आदिवासी संगठनों के द्वारा दुमका बंद और चक्का जाम का आह्वान किया गया था जो की सफल रहा।
मृत आदिवासी छात्र के आत्मा की शांति के लिए आदिवासी क्रांति सेना के सदस्यों ने सिदो-कान्हू मुर्मू चौक (पोखरा चौक) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इसके साथ शासन-प्रशासन से इस घटना को लेकर निष्पक्ष जांच की माँग की। साथ ही साथ आम लोगों से भी सावधान व सतर्क रहने की अपील की। ताकि इस प्रकार की घटना से बचा जा सके। कार्यक्रम में आदिवासी क्रांति सेना के सदस्य विशाल मरांडी, मुकेश आरडीएक्स टुडू, श्यामदेव हेम्ब्रम, राजीव बास्की, सीमांत हांसदा, प्रेम हांसदा, डॉ सुशील मरांडी, सुभाष मुर्मू, सुमान किस्कू, सन्नी टुडू, लवकिशोर टुडू, अनमोल हेम्ब्रम, डेनिश हेम्ब्रम, जोसेफ़, मोहन आदि शामिल हुए।


