दिव्यांगों ने की बैठक, बोले – हमारी मांगे माने सरकार, अगले महीने देंगे धरना

दुमका : पुराना स्थापना के प्रांगण में शुक्रवार को बिरसा दिव्यांग समिति और दिव्यांग, विधवा एवं वृद्धा जन कल्याण मोर्चा की संयुक्त रूप से एक दिवसीय बैठक का आयोजित की गयी। इसकी अध्यक्षता मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष बलदेव राय ने की। इस बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गयी। बैठक में दिव्यांगजनों का कहना है कि हमारी समस्याओं पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा, दिव्यांग किसानों को अतिरिक्त मुआवजा दिया जाए, शिक्षित बेरोजगार दिव्यांगों को सीधी नियुक्ति के तहत बहाली की जाए, दिव्यांगजनों एवं उनके परिवार को बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर आवास योजना के तहत आवास दिया जाए आदि। समिति के कोषाध्यक्ष प्रियतम कुमार सिंह ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों से आये दिव्यांगजनों के सहमति से निर्णय लिया गया कि अगले महीने 27 सितंबर को ग्यारह सूत्री मांग पत्र को लेकर दिव्यांग विधवा एवं वृद्धा जन कल्याण मोर्चा के बैनर तले उपायुक्त के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेंगे।
इस बैठक में दूर दराज से दिव्यांग सदस्य शामिल हुए, जिनमें मुकेश कुमार देहरी, सुमित शर्मा, मुन्ना गृही, सीताराम साह, लखी मोहली, मजेदर लायक, आन्द्रयास टुडू, सोम टुडू, दिबीराल सोरेन, मदन किस्कु, सुमिता बेसरा राखिसल हेम्ब्रम, साईमन हाँसदा, अजित कुमार राय, द्वारिका कुमार, सिक्की कुमारी, जानकी कुमारी, देवी उपेन्द्र राय, काशिनाथ राय लक्ष्मण, संजीव मोहली, जागेश्वर, रामचंद्र, मकू, सुमित शर्मा, बमबम मांझी, गुड्डी देवी, बिटी हाँसदा, पाखु, गोपाल मिर्धा, नकुल, रविलाल, अनिल राणा, संतोष साह आदि शामिल हैं।


