बाल संस्कार शिविर का समापन, विजेताओं को किया गया सम्मानित

दुमका : भारत विकास परिषद, दुमका शाखा द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, दुमका में आयोजित बाल संस्कार शिविर का आज हर्षोल्लास के साथ समापन समारोह संपन्न हुआ। तीन दिवसीय शिविर में बच्चों को फायर लेस कुकिंग, वेद मंत्र एवं योग सिखाया गया। निबंध, सुलेख एवं चित्रकला की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। समापन समारोह में विजेताओं को ट्रॉफी, पुस्तक, मेडल दिया गया। सभी बच्चों को भारत विकास की तरफ से कॉपी एवं बिस्किट का वितरण किया गया। आज समापन समारोह में श्रीमती अमिता रक्षित भारत विकास परिषद की अध्यक्ष भारती शर्मा संयोजिका संगीता सिन्हा, सक्रिय सदस्य प्रीति भालोतिया, ज्योति हिम्मतसिंहका, जितेंद्र कुमार साह, विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा, आचार्य रमाकांत, संतोष, श्वेता जी एवं आचार्यों की भी सक्रिय भूमिका इस कार्यक्रम में रही।



