डॉ चंद्रशेखर प्रसाद बने शिक्षक संघ के अध्यक्ष, शिक्षको ने दी बधाई

साहिबगंज : आज सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ, साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज इकाई के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हेतु बैठक आयोजित की गयी, जिसमें डॉ चंद्रशेखर प्रसाद अध्यक्ष चुने गए। वरीय शिक्षक डॉ मीरा चौधरी ने इसकी अध्यक्षता की।
इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर प्रसाद ने कहा कि शिक्षक हित सर्वोपरी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ में एकता एकजुटता और उसे सशक्त करने के लिए हम शिक्षको से मंत्रणा करेंगे। शिक्षक हित के लिए विश्वविद्यालय और राज्य सरकार तक आवाज बुलंद की जाएगी।
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय शिक्षक संघ साहिबगंज महाविद्यालय, साहिबगंज इकाई के अध्यक्ष डॉ चंद्रशेखर प्रसाद, सचिव डॉ रणजीत कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ शिवानंद अवस्थी हैं।
बैठक में शिक्षको ने पीएचडी वेतन वृद्धि, प्रोन्नति, एजीपी का लाभ, बकाया राशि का भुगतान, पुरानी पेंशन योजना लागू आदि को लेकर चर्चा की। चर्चा में डॉ यश राज सिंह, डॉ ध्रुव ज्योति कु सिंह, डॉ सिदाम सिंह मुंडा, डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ अनूप कुमार साह, डॉ शिवानंद अवस्थी, प्रो मनोज कुमार गुप्ता, डॉ अनिल कुमार, प्रो मरियम हेंब्रम, डॉ शोभा मुर्मू, प्रो सोनू कुमार साहू, प्रो फोदो सोरेन, प्रो वसीम राजा आदि ने अपनी बात रखी। संचालन डॉ रणजीत कुमार सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजीव कुमार सिंह ने किया।


