द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने पर दुमका में छात्र समन्वय समिति ने मनाया जश्न

दुमका : संताल परगना महाविद्यालय, दुमका के प्रांगण में छात्र समन्वय समिति, सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के द्वारा देश में पहली बार किसी आदिवासी व्यक्ति के राष्ट्रपति बनने से खुशियां मनाई गयी और नई राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी गयी। वक्ताओं ने कहा, इससे पहले श्रीमती मुर्मू हमारे झारखंड राज्य की राज्यपाल रह चुकी हैं, इससे हमें बहुत गर्व महसूस होता है। जब अनुसूचित जनजाति से आना वाला एक शख्स राष्ट्र के सर्वोच्च पद पर है और वे देश की प्रथम नागरिक हैं तो हमें प्रेरित करती हैं कि एक आम आदमी भी अपने संघर्ष से सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है।

श्यामदेव हेंब्रम, राजीव बासकी, राजेंद्र मुर्मू, रितेश मुर्मू, बाबूधन टुडू, सुलीश सोरेन, सोमाय सोरेन, हरेंद्र हेंब्रम, नाथानिएल किस्कू, परमानंद हांसदा, आदित्य हांसदा, बुदीनाथ सोरेन, संजय किस्कू, अजय मुर्मू, सुशील हेंब्रम आदि इस दौरन उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More