भीषण सड़क हादसे में महिला समेत छह की मौत, 21 अन्य घायल

मुरादाबाद : यूपी के मुरादाबाद में मुरादाबाद-बरेली नेशनल हाईवे पर रविवार की सुबह भीषण सड़क हादसे में महिला समेत छः लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 21 अन्य घायल हो गए। घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना थाना सिविल लाइंस क्षेत्र नेशनल हाईवे-24 की बताई जा रही है। यात्रियों से भरी डबल डेकर बस शाहजहांपुर से दिल्ली जा रही थी।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुरादाबाद-बरेली नेशनल हाईवे पर रामपुर के समीप एक डबल डेकर बस की टक्कर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से हो गयी। घटना इतनी भयावह थी कि मौके पर ही महिला समेत छह लोगों की मौत हो गई और 21 यात्री घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया है।

 

मृतकों की पहचान साक्षी पत्नी दीपक निवासी शाहजहांपुर उम्र करीब 26 वर्ष, नसीम पुत्र रफत खान निवासी शाहजहांपुर, समीम उल हक (35) निवासी शाहदरा दिल्ली, अबुल वहीद (50) निवासी शाहजहांपुर, करण राठौर (22) निवासी रामपुर, हुस्ने आलम (35) निवासी ग्राम हापुड़ के रुप में हुई है। इधर, घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को दर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार की व्यवस्था कराने का आदेश दिया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More