JSSC JE परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर दुमका में छात्रों ने किया प्रदर्शन

दुमका : दुमका के एसपी कॉलेज चौक पर बुधवार, 6 जुलाई 2022 को जेएसएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया, साथ ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं जेएसएससी चेयरमैन सुधीर त्रिपाठी का पुतला दहन किया गया। छात्रों का कहना है कि दिनांक तीन जुलाई 2022 को जेएसएससी जेइ की परीक्षा के उत्तर सहित पेपर लीक होने का पता चला। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि परीक्षा होने से पहले ही व्हाट्सएप पर उत्तर पत्र सर्कुलेट होने लगा। छात्रों ने विरोध करते हुए परीक्षा को रद्द करने का मांग की है। उन्होंने झारखंड सरकार से आग्रह किया है कि इस मामले की जल्द से जल्द उचित जांच करते हुए दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाए एवं परीक्षा को रद्द करते हुए नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जाए।


प्रदर्शन में शामिल छात्रों में दिलीप हेंब्रम, प्रमोद हांसदा, सुशील हेम्ब्रम, बाबुतन बेसरा, कृष मरांडी, आनंद हेम्ब्रम, सुरेश मुर्मू, उपेंद्र कुमार, सुभस्तीन हेम्ब्रम, राहुल हेम्ब्रम, मनोज किस्कु, नीलेश हेम्ब्रम, केराप मुर्मू, श्यामदेव हेम्ब्रम, राजीव मुर्मू, सुशांत मुर्मू, सुयदेव हेम्ब्रम, किशोर हांसदा, अभिस्वर मरांडी आदि शामिल थे

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More