Internet normal: सामान्य हुआ पांच जिलों में इंटरनेट, पहली बार हुआ था बैन

Ranchi: लगभग दो दिन बाद राज्य के चार जिलों में इंटरनेट सेवा सामान्य (Internet Normal) हो गयी है। सोमवार सुबह से लेकर मंगलवार शाम तक हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, चतरा और रामगढ़ जिलों में इंटरनेट बंद रहा। इस बीच लोगों को कई तरह की समस्याएं आयीं। कई लोगों को इन जिलों से रांची आकर काम करना पड़ा। कुछ लोग जो वर्क फ्रॉम होम थे, उन्हें ज्यादा दिक्कत हुई। हालांकि मंगलवार शाम तक सभी जिलों में इंटरनेट सेवाएं बहाल (Internet Normal) कर दी गयी हैं।

किसी प्रकार की झड़प की सूचना नहीं
इंटरनेट बंद को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जतायी है। कहा है कि पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के लिए इंटरनेट बंद कर रही है। ऐसे में किसी भी झड़प के बाद इंटरनेट बंद करना विकल्प नहीं है। हालांकि इस बीच अच्छी बात ये रही कि रविवार के बाद किसी भी झड़प की सूचना नहीं मिली है। स्थिति नियंत्रण में है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने इंचरनेट सामान्य (Internet Normal) करने का निर्णय लिया है।

मरकच्चो और बरही में हिंसक झड़प के बाद बंद हुआ था इंटरनेट
बता दें कि रविवार को सरस्वती पूजा के विसर्जन के दौरान मरकच्चो और बरही में हुए दो गुटों के बीच हिंसक झड़प के बाद दोनों स्थानों पर माहौल तनावपूर्ण हो गया था। इसके बाद प्रशासन ने ऐहतियातन उनके आस पास के जिलों में भी इंटरनेट बंद कर दिया। पुलिस का तर्क है कि ऐसा नहीं करने से अफवाह फैलने और हिंसा बढ़ने का खतरा था।

पहली बार झारखंड में बंद हुआ था इंटरनेट
यह पहली बार था जब झारखंड में इंटरनेट बंद किया गया था। अब तक हम कश्मीर या अन्य अति संवेदनशील स्थानों पर इंटरनेट बंद होने को लेकर खबरें पढ़ते या सुनते थे। लेकिन अब झारखंड में भी ऐसे दिन देखने को मिल रहे हैं। यह पुलिस की क्षमता पर तो सवाल है ही, साथ ही सवाल समाज पर भी है, जिसे हमने इतना कमजोर बना दिया है कि हम आपस में ही मर-कट जाने को तैयार हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More