बाहरी भाषा को क्षेत्रीय भाषा सूची से निकालने की मांग को लेकर वृहद आंदोलन की चेतावनी

दुमका: भोजपुरी, मगही और अंगिका को झारखंड की नियोजन नीति में झेत्रीय भाषा के रूप में शामिल करने का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्यभर में जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं। बुधवार को भुरकुंडा पंचायत के लेटो गांव में दिसोम मरांग बुरु युग जाहेर अखाड़ा और ग्रामीणों ने बैठक की। बैठक में 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति की मांग और बाहरी भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा बनाने का विरोध किया गया। अखड़ा और ग्रामीणों ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी ने चुनाव के पहले घोषणा की थी कि वे 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति बनाएंगे। अब सरकार को वह वादा पूरा करना चाहिए।

शिबू सोरेन भी कर चुके हैं 1932 के खतियान का जिक्र
ग्रामीणों मे बताया कि दिसोम गुरु शिबू सोरेन भी कई बार 1932 के खतियान पर अधारित स्थानीय नीति की वकालत कर चुके हैं। इधर सरकार के दो वर्ष पूरे हो जाने के बाद भी अब तक उस दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है। अखड़ा ने कहा कि आदिवासी मूलवासियों के विरुद्ध बाहरी भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा घोषित किया गया है। इसे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। वे ‘1932 लागू करो, या गद्दी छोड़ो’ का नारा लगा रहे हैं।

वृहद आंदोलन की चेतावनी
अखड़ा और ग्रामीणों ने सरकार को चेतावनी दी है कि आदिवासी और मूलवासी के हित मे 1932 के आधार पर स्थानीय नीति नहीं बनती है और बाहरी भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा के दर्जे से बाहर नहीं किया जाता है तो संताल परगना में वृहद आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ने पर राजधानी जाकर भी आंदोलन किया जाएगा। बुधवार की बैठक में सुनील टुडू, सूरय टुडू, दुर्गा मरांडी, काहा मरांडी, मिसिल मरांडी, सलीम मरांडी, अनिल टुडू, दीवान टुडू, सोम किस्कु, संजीत टुडू, जामाल मरांडी, लुखिराम टुडू, सनातन टुडू, जुलु मरांडी, मिथुन मरांडी, गणेश, कार्तिक, रामजीत, मुनि, मलोती सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More