मिथिला ग्लोबल पुरस्कार से सम्मानित हुए दुमका के सचिन नंदी

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के एनएसएस स्वयंसेवक एवं सामाजिक कार्यकर्ता सचिन नंदी को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों को देखते हुए मिथिला ग्लोबल अवार्ड से सम्मानित किया गया। अयाची नगर युवा संगठन ने 18 दिसंबर 2022 को बिहार के मधुबनी के सरिसब पाही स्थित अयाची मिश्र की भूमि पर मिथिला ग्लोबल अवार्ड – 2022 का आयोजन किया, जिसमें झारखंड से सचिन नंदी को मिथिला ग्लोबल पुरस्कार 2022 से 18 दिसंबर को सम्मानित किया गया। समारोह में देश के 15 राज्यों से समाजसेवी, सिनेमा, चिकित्सा, शोध एवं अनुसंधान आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 20 लोगो का चयन किया गया था।
इसमें झारखंड से दो लोगो का चयन हुआ। एक दुमका से सचिन नंदी और दूसरे बोकारो से प्रगति शंकर। संगठन के अध्यक्ष विक्की मंडल ने बताया कि ये प्रोग्राम करने का एक ही लक्ष्य है कि देश के विभिन्न राज्य में काफी ऐसे युवा हैं जो अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और एक समाज सेवक को प्रोत्साहन के सिवाय कुछ नहीं चाहिए होता है। उनको सम्मानित कर उनकी ऊर्जा को एक नई दिशा देने का यह प्रयास है। सचिन नंदी विभिन्न सामाजिक कार्यों महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, सड़क सुरक्षा अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, पर्यावरण संरक्षण आदि से जुड़े हैं। वे छात्र राजनीति में भी काफी सक्रिय हैं। सचिन ने अबतक कई बार रक्तदान भी किया है। इन्होंने रक्तदान के क्षेत्र में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें पहले भी अनेकों राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।


