जेसीइआरटी की परीक्षा तिथि टालने की आदिवासी झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने की मांग

दुमका : आदिवासी झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संघ भवन, दुमका में नंद किशोर बास्की की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में कई जेसीइआरटी द्वारा तय परीक्षा तिथि को टालने की मांग करने का निर्णय लिया गया।

जेसीइआरटी रांची द्वारा राज्य के सरकारी विद्यालयों में पहली से सातवीं कक्षा के बच्चों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा दिनांक 9 जनवरी 2023 से 11 जनवरी 2023 तक आयोजित होना प्रस्तावित है। जबकि इस अवधि में पूरे प्रदेश में संताल आदिवासी का महान पर्व सोहराय बंधना, की दिनांक 9 जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक धूम रहती है। इसमें सभी संताल आदिवासी अपने-अपने गांवों एवं शहर में रहकर पर्व का आन्नंद उठाते हैं। इस वजह वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पायेंगे। अतः झारखंड आदिवासी प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा समयक विचारोपरांत जेसीईआरटीरांची से उल्लेखित परीक्षा तिथि को परिवर्तित करने का मांग रखी गयी।

इस अवसर पर श्रीदेव हेंब्रम, नरेश मरांडी, सुभाष मुर्म, मैनेजर टुडू, सुशील मरांडी, रमेश मुर्मू, होपना सोरेन, मधुसुदन मरांडी, इम्मानुएल मरांडी, संतोष हेंब्रम, रूपलाल टुडू, जोएल हांसदा, अबनेर मुर्मू, राजेंद्र टुडू, प्रेम प्रसाद साह एवं अन्य शामिल हुए।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More