साहिबगंज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन, तार्किक सोच पर दिया गया जोर, विजेता किए गए सम्मानित

साहिबगंज : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, डायट, बरहेट, साहिबगंज के तत्वाधान में अनुमंडलीय पुस्तकालय, साहिबगंज में विज्ञान एवं समाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रदर्शनी की अध्यक्षता राजेश कुमार पासवान, जिला शिक्षा अधीक्षक सह प्राचार्य डायट बरहेट ने किया। बच्चों में खोजी प्रवृत्ति तथा विज्ञान परक एवं रचनात्मक गतिविधियों के विकास एवं विस्तार के लिए हर गांव मुहल्लों में जन विज्ञान केंद्र बनाने की बात कही गयी। यह कहा गया कि जन-जन तक विज्ञान को पहुंचाएं तथा समाज में वैज्ञानिक चेतना फैलाएं।

आयोजन में डॉ रणजीत कुमार सिंह, प्राचार्य, राजमहल मॉडल कॉलेज, मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला समाहर्ता डॉ विनय कुमार मिश्रा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा मौजूद थे। मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया। अतिथियो का स्वागत पुष्पगुच्छ शॉल देकर किया गया।

आगंतुक अतिथियों का प्लस टू आदर्श कन्या उच्च विद्यालय पोखरिया की छात्राओं ने संगीत शिक्षिका संध्या किरण के मार्गदर्शन में स्वागत गान प्रस्तुत किया।

कहा गया कि अंधविश्वास मुक्त, तर्कशील, विज्ञान सम्मत समाज देश के निर्माण के लिए साइंस, क्रिएटिव एक्टिविटी को सतत आगे बढ़ाएं, खुद वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाएं, समाज में वैज्ञानिक चेतना फैलाएं। संवैधानिक दायित्व निभाएं।

देश के महान वैज्ञानिक सर जेसी बोस के सपनों एवं कार्यों को आगे बढ़ाने, प्रकृति पर्यावरण संरक्षण एवं लोगों में वैज्ञानिक चेतना के विकास, विस्तार के लिए संकल्प लिया गया।

अंधश्रद्धा, अंधआस्था, अंधविश्वास को नहीं मानने, भारत की तर्कशील चिंतन परम्परा को आगे बढाने की बात कही गगयी।

विज्ञान प्रदर्शनी के निर्णायक मंडली में डॉ रणजीत कुमार सिंह एवं डॉ मीरा चौधरी एवं सामाजिक विज्ञान में डॉ राजीव कुमार सिंह एवं डॉ संतोष कुमार चौधरी थे। विज्ञान में प्रथम स्थान पर प्लस टू उच्च विद्यालय कोदरजन्ना, द्वितीय स्थान पर यमुनादास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय एवं तृतीय स्थान पर प्लस टू बीडी हाई स्कूल सकरीगली एवं सामाजिक विज्ञान में प्रथम स्थान पर प्लस टू आदर्श कन्या उत्क्रमित उच्च विद्यालय पोखरिया, द्वितीय स्थान पर जमुनादास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय एवं तृतीय स्थान पर प्लस टू बीड़ी हाई स्कूल सकरीगली रहा। विजयी प्रतिभागियों के बीच ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More