यमुनादास चौधरी बालिका विद्यालय में जिला स्तरीय नया भारत गढ़ो प्रतियोगिता का आयोजन

साहिबगंज : साहिबगंज जिला स्थित जमुनादास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय में नया भारत गढ़ो प्रतियोगिता का आयोजन 13 दिसंबर को किया गया। साहिबगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा के नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। इसमें साहिबगंज जिले के विभिन्न स्कूलों के 70 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता तथा सस्वर पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
इस पूरे नया भारत गढ़ो कार्यक्रम में साहिबगंज जिले के जिला समन्वयक बनाए गए डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में बौद्धिक शक्ति का विकास होता है तथा हमें बहुत सारी चीजों को सीखने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि जानकारी तो सोशल मीडिया पर भी उपलब्ध रहती है किंतु आपके परीक्षा में आपके द्वारा पढ़ा गया जानकारी ही काम करती है। इसलिए आप ज्यादा से ज्यादा पुस्तकों का अध्ययन कीजिए, ज्यादा से ज्यादा ज्ञान अर्जित कीजिए।
इस नया भारत गढ़ो प्रतियोगिता में जमुनादास चौधरी बालिका उच्च विद्यालय, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, जवाहर नवोदय विद्यालय तथा पब्लिक हाई स्कूल के छात्रों ने हिस्सा लिया।
निर्णायक मंडल की भूमिका में क्विज प्रतियोगिता में चंपक दत्ता, हिमांशु गोहा, पलक केशरी थे। जबकि सस्वर पाठ वंदना में मीरा कुमारी, कविता रक्षित, डॉ रणजीत कुमार सिंह थे।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु रामकृष्ण मिशन आश्रम के जिला मुख्य समन्वयक डॉ रणजीत कुमार सिंह, प्राचार्य प्रशांत कुमार राय, हिमांशु शेखर गुहा, चंपक दत्ता, कार्तिक शर्मा, अमित कुमार, श्रीमती मीरा कुमारी, मुववतसर हुसैन, कुमार दीपांशु, खुशीलाल पंडित, राहुल कुमार,मोहन सिंह, राजमहल, पलक केशरी, सम्मी कुशवाहा उपस्थित थे।


