बोकारो में बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन, साहिबगंज के छात्रों ने लिया हिस्सा

बोकारो : दो दिवसीय 30वां राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन डीपीएस बोकारो में किया गया। इसमें साहिबगंज जिला स्तरीय चयनित छात्र छात्रों ने पहले दिन के साइंस कार्यक्रम में जिला कॉर्डिनेटर डा रंजीत कुमार सिंह, गाइड टीचर शुभाशीष, प्लस 2 उच्च विद्यालय कोदरजन्ना, राम रणवीर झा जेके उच्च विद्यालय राजमहल, राम बिहारी मंडल प्लस 2 उच्च विद्यालय राधानगर के मार्गदर्शन में भाग लिया।
भाग लेने वाले प्रतिभागी हैं –
मो कैफ, प्लस ़2 उच्च विद्यालय कोदरजन्ना
छलना रमानी, प्लस 2 उच्च विद्यालय राधानगर
सैयद सोहेल हुसैन, प्लस ़2 जेके उच्च विद्यालय, राजमहल
विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिकों ने आर्सेनिक का मानव शरीर पर प्रभाव, पर्यावरण और स्वास्थ्य कल्याण एवं जैव आवर्धन पर मॉडल के साथ-साथ उत्कृष्ट व्याख्यान प्रस्तुत किया। दूसरे दिन का कार्यक्रम दिनांक 10 दिसंबर, दिन शनिवार को संपन्न होना है।


