गुजरात में भाजपा को प्रचंड बहुमत तो हिमाचल में कांग्रेस नाजुक बहुमत से से जीती, मैनपुरी में डिंपल यादव की जीत

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 68 में 35 सीटें जती हैं। बीजेपी की झोली अबतक 18 सीटें आयी हैं और सात सीटों पर मतगणना जारी है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सामान्य बहुमत से चुनाव जीत चुकी है। कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने कहा है कि कांग्रेस प्रमुख यह तय करेंगे कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री कौन बनेगा।

वहीं, गुजरात में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर चुनाव जीत गयी है। इस बार उसने प्रचंड बहुमत पाया है। गुजरात की कुल 182 सीटों में अबतक जितने के परिणाम आए हैं, उनमे 120 सीट पर पर भाजपा जीत चुकी है और 36 पर आगे चल रही है। कांग्रेस के खाते 11 सीट गयी है और छह पर वह आगे है। आम आदमी पार्टी चार सीटें जीत चुकी है और एक पर आगे है। अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि वह गुजरात का किला भेदने में कामयाब रहे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात चुनाव परिणाम पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना कभी संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।

उत्तरप्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव को जीत मिली है।

दोपहर तक का डेवपलमेंट

नयी दिल्ली : दो राज्यों गुजरात व हिमालच प्रदेश और कुछ राज्यों में लोकसभा सीट व विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव की गुरुवार को मतगणना हो रही है। दोपहर के 12 बजे तक गुजरात में भाजपा बड़ी बढत के साथ परिणामों में आगे हैं। हिमाचल प्रदेश में भाजपा से कड़े मुकाबले के बावजूद कांग्रेस आगे है।

182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा में भाजपा 150 सीटों पर आगे है। अगर यह रूझान परिणाम में बदलता है तो यह भाजपा की अबतक की सबसे बड़ी जीत है। आम आदमी पार्टी के कारण त्रिकोणीय मुकाबले की सूरत बनने से भाजपा को लाभ होता दिख रहा है। इससे उलट पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा गुजरात में बुरी तरह उलझ गयी थी और बहुत मुश्किल से उसने 99 का अंक हासिल किया था और सरकार में आयी थी।


68 सदस्यों वाली हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस 37 सीटों पर जबकि भाजपा 27 सीटों पर आगे है। एक सीट भाजपा जीत भी गयी है।

मुलायल सिंह यादव के निधन से खाली हुई उत्तरप्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट के लिए हुए चुनाव में उनकी बहू व सपा उम्मीदवार डिंपल यादव आगे हैं। बिहार की कुरहानी विधानसभा सीट पर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के उम्मीदवार मनोज कुमार सिंह आगे हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More