दिसाम मांझी थान में सोहराय पर्व की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन

दुमका : दिसाम मांझी थान में दिसाम माँझी थान और जाहेर थान समिति की अगुवाई में रविवार को आगामी सोहराय पर्व 2023 मनाने को लेकर एक बैठक बुलाई गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में दिसाम माँझी थान और जाहेर खान समिति के सदस्य शामिल हुए। इसमें सोहराय पर्व मनाने को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।
6 जनवरी को सुबह सात बजे गॉड पूजा होगी। इसके बाद प्रसाद ग्रहण किया जाएगा। साथ ही साथ सोहराय नृत्य का कार्यक्रम आरंभ होगा। दूसरे दिन यानी 7 जनवरी को भी पहले दिन के भांति गांधी मैदान में सोहराय नृत्य अखड़ा के रूप में होगा। इस सोहराय नृत्य में भाग लेने वाले समूह में से पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले समूह को पुरस्कृत किया जाएगा। अतः जो भी प्रतिभागी सोहराय नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक हैं वह दिनांक 31 दिसंबर 2022 तक दिसाम माँझी थान में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इस सोहराय पर्व में दिसोम माँझी थान और जाहेर थान समिति की ओर से सभी को सादर आमंत्रित किया जाता है। इस बैठक में माँझी बाबा बालेश्वर हेंब्रम, सुरेशचंद्र सोरेन, मुकेश आरडीएक्स टुडू, नीलेश हांसदा, दीपक हेम्ब्रम, सीमांत हांसदा, प्रेम हंसदा, शिव शंकर सोरेन, संदीप मरांडी, आर्यन हांसदा, सन्नी टुडू, लकी संतोष मुर्मू, लव किशोर टुडू आदि सैकड़ों की संख्या में मौजूद थे।


