एसपीओ की भूमिका पर उठा रहा है सवाल, वसूली का कर रहे हैं काम

रानीश्वर (दुमका) : जिले के प्रायः सभी थाने में बिचौलियों किस्म के युवक एसपीओ बन बैठे हैं। इन एसपीओ का ठाटबाट जिले के पुलिस अधीक्षक से कम नहीं हैं। शुक्रवार को टोंगरा थाना के सिजुआ गांव में शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस ने पुलिस राजू शील का घर में टोंगरा थाना की पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। उस घटना के तुरंत बाद मसानजोड़ थाना का एक एसपीओ पहुंचा था।

सूत्रों के अनुसार बीते दिन बाँसकुली गांव में बाखर तैयारी की मामले में उस एसपीओ का भूमिका किसी अधिकारी जैसी है। रानीश्वर थाना में बीस युवक एसपीओ का कार्य करते हैं, जिनका मुख्य कार्य ट्रक रोककर वसूली करना है। रांगालिया गांव का एक 40 साल के युवक एसपीओ का कार्य करता है। सूत्रों के अनुसार वह एसपीओ जीवनपुर मोड़ पर वाहनों से वसूली करता है। जीवनपुर मोड़ में रांगालिया के उस एसपीओ के साथ आसनबनी एवं आगर गांव के एसपीओ एक दर्जन युवाओं के साथ वाहनों से वसूली करते हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More