बोकारो: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे बोकारो, बीजेपी नेताओं ने किया स्वागत

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी भी हैं साथ

बोकारो: भारत सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रांची से आकाशीय मार्ग द्वारा शुक्रवार को बोकारो एयरपोर्ट पहुंचे. जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, बोकारो विधायक और धनबाद लोकसभा के सांसद ने उनका भव्य स्वागत किया. भारत सरकार के कृषि मंत्री हेलीकॉप्टर से बोकारो पहुंचे. उनके साथ में उनकी पत्नी भी हैं. 

भारत सरकार के कृषि मंत्री सेक्टर 3सी सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में झारखंड की राजनीतिक हालात पर बीजेपी के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे. झारखंड में बीजेपी की सरकार किस तरह बन सके, इस पर चर्चा की जाएगी. इस गोष्ठी में रणनीति बनाकर अमली जामा पहनाने की तैयारी झारखंड के विधानसभा चुनाव में की जायेगी. भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्री बनने के बाद पहली बार बोकारो दौरे पर आये हैं. 

लेखक के बारे में

By Samridh Desk

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More