टुंडी के पूर्व विधायक व बिहार सरकार में मंत्री रहे डॉ सबा अहमद का निधन, हेमंत ने जताया शोक

गिरिडीह/रांची : गिरिडीह निवासी व टुंडी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ सबा अहमद का निधन हो गया। उनके निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि डॉ सबा अहमद के निधन की दुःखद खबर से मन व्यथित है। परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की है कि राजकीय सम्मान के साथ उनको अंतिम विदाई दी जाएगी। झामुमो विधायक सीता सोरेन ने भी डॉ सबा अहमद के निधन पर शोक जताते हुए ट्वीट किया है।


डॉ सबा अहमद बिहार में राजद सरकार में मंत्री थे। वे गिरिडीह से लोकसभा चुनाव भी लड़े। गिरिडीह के पचंबा निवासी डॉ सबा अहमद मूल रूप से एक चिकित्सक थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More