हर घर आयुष कार्यक्रम के तहत झारखंड में बढ़ेगी आयुष चिकित्सा : डॉ राजीव

रांची : आयुष सीएचओ पद पर बहाल चिकित्सकों का री ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन रांची के धुर्वा स्थित डेयरी डायरेक्टरेट में हुआ। इसमें 167 नियुक्त चिकित्सक शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में डॉ राजीव कुमार, सदस्य आयुष एडवाइजरी कमेटी के द्वारा मैनेजमेंट ऑफ आयुष ओपीडी एवं सभी चिकित्सकों को क्लिनिकल प्रैक्टिस किस तरह की जाए, किस तरह मरीजों का इलाज किया जाए, आयुष अस्पताल को किस तरह रखा जाए, की जानकारी दी गयी। आयुष सीएचओ की क्या जिम्मावारियां होती है और आयुष पद्दति को कैसे आगे बढाया जाए, इसके बारे में बताया गया और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। साथ ही साथ हर घर आयुष और आयुष कनेक्ट जैसे कार्यक्रम को पूरे राज्य में चलाने के लिए सभी डॉक्टरों को ट्रेनिंग दी गयी। इसमें आयुष निदेशक डॉ फज्सुल सम्मीजी आयुष के डॉक्टरों के क्या कर्तव्य हैं और उनकी क्या जवाबदेही है समाज के प्रति उसके बारे में उन्होंने बताया।
प्रोजेक्टर कोऑर्डिनेटर राजीव कुमार ने सर्विस ऑफ आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के बारे में पूर्ण जानकारी डॉक्टरों को दी। नेशनल आयुष मिशन के नोडल ऑफिसर राहुल कुमार ने सभी डॉक्टरों को उनकी जिम्मेवारियों की जानकारी दी।
दिवाकर चंद्र झा ने सभी डॉक्टरों से जो जिस जिले में पदस्थापित हैं, उनके फीडबैक की जानकारी ली। आयुष चिकित्सकों को डॉक्टर राजीव कुमार की तरफ से पूरे राज्य में निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में विमल केसरी, डॉक्टर अनुज मंडल की भी भागीदारी थी।


