दुमका : अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने सिविल सर्जन से की वार्ता, रखी मांगें

दुमका : झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, दुमका जिला के सचिव साथी राजीव नयन तिवारी के नेतृत्व में महासंघ, चिकित्सा संघ की लंबित मांगों को लेकर सिविल सर्जन दुमका से वार्ता की गयी। वार्ता में कुमार मिश्रा एवं अरविंद गुप्ता चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी, रानीश्वर के लंबित वेतन आदि पर चर्चा हुई। इस पर वर्षाें से निरंतर आश्वासन दिया जा रहा है, जबकि उक्त कर्मी अपनी ड्यूटी पर हैं। उनकी उपस्थित विवरणी भी रानेश्वर चिकित्सा प्रभारी द्वारा सिविल सर्जन, दुमका को भेजा जा रहा है।
श्री गुप्ता के संदर्भ में उच्च न्यायालय का आदेश भी निर्गत है। इस पर सिविल सर्जन दुमका ने एक दिन का समय लिया और संघ-महासंघ, दुमका को लिखित आदेश देने का आश्वासन दिया। दूसरा, वार्ता के क्रम में शीर्ष 2211 कर्मियों के पिछले आठ माहों से वेतन नहीं मिल रहा है। संघ वररीयता के आधार पर शीर्ष 2210 में समायोजन का भी मांग रखा। जिले के कर्मियों को एमएसीपी का लाभ एवं जरमुंडी के प्रखखंड लेखा प्रबंधक के कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार पर भी चर्चा हुई। सिविल सर्जन दुमका ने मांगों की पूर्ति का पुनः आश्वासन दिया।
वार्ता में कोमोलिनी मुर्मू, किरण कुमारी, कल्पना कुमारी, गीता कुमारी, अंजना भारती, भानु प्रिया, मीना कुमारी, श्रीमंत दास, परतिमा सिंह, प्रमिला यादव, राजीव नयन तिवारी, माधव कुमार सिंह, कैलाश प्रसाद साह, मनोज कुमार, शैलेंद्र कुमार, सच्चिदानंद सोरेन, अजितेश राय, ओम प्रकाश चौबे आदि थे।


