ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को पकड़ा, प्रेमिका ने कहा – शादी नहीं कर रहा प्रेमी

दुमका : दुमका के हिजला के धतकी गांव में एक प्रेमी जोड़ी को ग्रामीणो ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। बाद में इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। प्रेमी से इस मामले में लिखितशपथ नामा भी ग्रामीणों ने लिया, जिसमें उसने कहा है कि अगर भविष्य में लड़की के साथ कोई घटना घटित होती है तो इसकी जिम्मेवारी उस पर होगी।

वहीं, उस आदिवासी युवती ने कहा कि लड़का से उसका लंबे समय से संबंध है, लेकिन वह उससे शादी नहीं कर रहा है। पुलिस सूचना पर गांव पहुंची और पूछताछ की। इस संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस को एक लिखित शिकायत देकर घटना की जानकारी दी है।

प्रेमी युवक का नाम मुकेश कुमार यादव है। वह गांव हरनाकुंडी काली मंडा, नगर थाना, दुमका का रहने वाला है। युवती ग्राम कड़ाबित्धा, प्रखंड रामगढ, जिला दुमका की रहने वाली है।

ग्रामीणों ने अपनी शिकायत में लिखा है कि हम ग्राम प्रधान की अगुवाई में जिला प्रशासन को इसकी सूचना दे रहे हैं, ताकि भविष्य में कोई संगीन अपराध होने या दुर्घटना होने से पहले ऐसे कृत्यों को रोका जा सके। पत्र में ग्राम प्रधान नंदलाल सोरेन के अलावा सुनील मरांडी, जोसेफ हेंब्रम आदि का हस्ताक्षर है।

लड़के की उम्र 22 साल व लड़की की उम्र 19 साल बतायी गयी है। युवक मुकेश कुमार ने अपने बयान में लिखा है कि उसका एक साल से उक्त लड़की से प्रेम संबंध है। उसने लिखा है कि वह मुखिया व ग्राम प्रधान के समक्ष यह स्वीकार कर रहा है कि दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More