देश के कई हिस्सों में बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान

नयी दिल्ली : देश के कई राज्यों में ठंड के मौसम में अत्यधिक बारिश व ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। यह समय किसानों की रबी फसल का है, जिसके लिए अत्यधिक मात्रा में पानी नुकसानदेह होता है।
ओडिशा के कालाहांडी में ओलावृष्टि हुई है, जिससे किसानों की फसल को क्षति हुई है। वहीं, महाराष्ट्र के कई इलाके में भारी बारिश से फसलों को क्षति हुई है।
#WATCH ओडिशा: कालाहांडी में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। pic.twitter.com/T3IZmHk0DO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 13, 2022
महाराष्ट्र के नागपुर क्षेत्र के कृषि अधिकारी पंकज लोखंडे ने कहा कि हम लोग सर्वे कर रहे हैं। किसानों को हुए नुकसान का जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए, ऐसी कोशिश हो रही है।
महाराष्ट्र: नागपुर ग्रामीण में भारी बारिश और ओलावृष्टी के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
कृषि अधिकारी पंकज लोखंडे ने बताया, “हम लोग कल से सर्वे कर रहे हैं। ज्यादा ओलावृष्टि हुई है। किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिले, ये कोशिश की जा रही है।” (12.01) pic.twitter.com/duUXgBxkle
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 12, 2022
बिहार, झारखंड के भी कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है, जिससे किसानों की फसलों को क्षति होने का अनुमान है।


