कोई भाषा किसी का नुकसान नहीं करती इसलिए किसी को इसपर आपत्ती नहीं होनी चाहिये -तेजस्वी यादव

राँची : बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव 2 दिवसीय दौरे पर राँची आए हैं। इस क्रम में उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत की। बातचीत के क्रम में पत्रकारों द्वारा हेमंत सोरेन के मगही, मैथिली भाषा के लोगों पर दिये गए विवादित बयान पर पूछे जाने पर कहा कि हमारे देश कि खूबसूरती है इसकी अनेकता में एकता। यहाँ उत्तर में अलग भाषा के लोग हैं, दक्षिण में अलग भाषा के लोग हैं पूरव में अलग और पश्चिम में भी अलग। खुद बिहार में ही पांच छह भाषाएं बोली जाती है । हर भाषा कि अपनी खूबसूरती है, कोई भी भाषा किसी का नुकसान नहीं करती। तो इस पर किसी को कोई आपत्ती भी नहीं होने चाहिए।
बता दें कि राजद के तेजस्वी यादव झरखण्ड में अपने संगठन को मजबूत करने के लिये आए हैं। इस क्रम में वे रविवार को हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगें एवं दिवडी स्थित राजद के कार्यालय में संगठन के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगें। तेजस्वी हर महिने दो दिन के लिये झारखण्ड आएंगे और पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेंगे।
इससे पूर्व राजद के कार्यकर्ताओं ने टेम्पो और मोटरसाईकल रैली निकालकर तेजस्वी यादव का झारखण्ड में स्वागत किया। तेजस्वी ने कहा कि केंद्र सरकार झरखण्ड का हक मारती है। उन्होंने कहा कि झारखण्ड लगातार देश कि सेवा कर रहा है । लेकिन केंद्र सरकार उनके हिस्से का रॉयल्टी भी उन्हें नहीं लौटाती है। जबतक पुराना बिहार विकसित नहीं होगा तब तक देश का विकास नहीं हो सकता। Looking for wife? Best websites where you can find mail order brides https://eduzorro.com/websites/section/mail-order-brides/ with real reviews. Find your love now. Best dating sites.


