गुजरात के भूपेंद्र कैबिनेट में मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार रहे नितिन पटेल को नहीं मिली जगह, 24 मंत्री शामिल

गांधीनगर : गुजरात के नव नियुक्त मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुरुवार को अपने कैबिनेट का विस्तार किया। उनके कैबिनेट में  कुल 24 सदस्य शामिल किए गए हैं, जिसमें दो महिलाएं भी हैं। 10 कैबिनेट मंत्री हैं और 14 राज्य मंत्री हैं। इस कैबिनेट की सबसे खास बात यह है कि इसमें सालों से गुजरात के सीएम पद के सबसे मजबूत दावेदार रहे नितिन पटेल को जगह नहीं मिली।

नितिन पटेल विजय रूपाणी सरकार में उप मुख्यमंत्री थे और जब विजय रूपाणी व उनसे भी पहले आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री बने थे तब भी नितिन पटेल इस पद के सबसे मजबूत दावेदार थे। उनकी यह दावेदारी उनकी वरिष्ठता व अनुभव के आधार पर थी, हालांकि वे अबतक मुख्यमंत्री बनने से वंचित रहे हैं और इस बार नए कैबिनेट में भी उन्हें जगह नहीं दी गयी।

कैबिनेट में शामिल किए गए मंत्रियों को गांधीनगर स्थित राजभवन में राज्यपाल देवव्रत आचार्य ने शपथ ग्रहण करवाया।

कैबिनेट में जातीय संतुलन का ख्याल, आठ पाटीदार, छह ओबीसी, दो ब्राह्मण और दो एससी चेहरे शामिल

गुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल सरकार के नए मंत्रिमंडल का गठन कर लिया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात में पहली बार नो रिपीट के फार्मूले को अपनाते हुए रूपाणी मंत्रिमंडल के किसी भी मंत्री को शामिल नहीं किया गया है। राज्यपाल देवव्रत ने राजभवन में आज 24 नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। नए मंत्रिमंडल में 10 कैबिनेट और 14 राज्यमंत्री बनाए गए हैं। इसमें पांच स्वतंत्र प्रभार के मंत्री हहोंगे।

गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने सबसे पहले विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी के साथ पांच लोगों को कैबिनेट मंत्री पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। कैबिनेट मंत्री के रूप में राजेंद्र त्रिवेदी के अलावा जीतूभाई वाघाणी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णेश मोदी, राघवजी पटेल, कनु देसाई, किरीट सिंह राणा, नरेश पटेल, प्रदीप परमार और अर्जुन सिंह चौहान को पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी है। इसके अलावा राज्यपाल ने मुकेश पटेल, कुबेर डिंडोर, निमिषा सुधार, अरविंद रैयानी, कीर्तिसिंह वाघेला, गजेंद्र परमार, राघवजी मकवाना, विनोद मोरडीया, देवाभाई मालम को राज्य मंत्री के रूप में शपथ दिलायी गयी। राज्यपाल देवव्रत आचार्य ने हर्ष संघवी, जगदीश पंचाल, बृजेश मेरजा, जीतू चौधरी, मनीषा वकील को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभा मंत्री पद की शपथ दिलायी।

 

उल्लेखनीय है कि इस मंत्रिमंडल में सभी नए चेहरों को शामिल किया गया। संभवता पहली बार किसी राज्य में पुराने मंत्रिमंडल के किसी सदस्य को शामिल नहीं किया गया है। नए मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरणों को देखते हुए दो क्षत्रियए दो ब्राह्मणए एक जैनए आठ पाटीदारए छह ओबीसी और दो एससी समुदाय के लोगों को मंत्री बनाया गया है। भूपेन्द्र मंत्रिमंडल में जातीय समीकरण के अलावा क्षेत्रीय संतुलन बनाने का भी प्रयास किया गया है। मंत्रिमंडल में दक्षिण गुजरात से आठए उत्तर क्षेत्र से तीनए मध्य क्षेत्र से छह और सौराष्ट्र से सात लोगों को मंत्री बनाया गया है। मंत्रिमंडल में कांग्रेस से बग़ावत कर भाजपा का दामन थामने वाले कुछ चेहरों को भी मंत्री पद दिया गया है। पिछली सरकार में केवल एक ही महिला मंत्री थीए जबकि इस बार दो महिलाओं को मंत्री बनाया गया है।

इसी बीच जानकारी मिली है कि आज 4 बजे नए मंत्रिमंडल की बैठक होगी। राजेन्द्र त्रिवेदी के इस्तीफा देने के बाद रिक्त विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी नीमा आचार्य को सौंपी जा सकती है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More