कर्नाटक में भीषण सड़क हादसा, जीप लॉरी से टकरायी, आठ की मौत

बेंगलुरु : कर्नाटक के चिकबल्लापुर के चिंतामणि तालुका के मारिनायकहल्ली में जीप व लॉरी की टक्कर में आठ लोगों  की मौत हो गयी। यह घटना रविवार को हुई। न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, जीप जाकर लॉरी से टकरा गयी जिससे दुर्धटना हुई। दुर्घटना में जीप पर सवार लोगों की मौत हुई।

आरंभ में छह लोगों की मौत की सूचना आयी थी, जिसमें दो महिलाएं व चार पुरुष थे। हालांकि बाद में मृतकों की संख्या बढकर आठ पहुंच गयी। पुलिस के अनुसार, हादसे में और भी लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, जीप रायलपाडु से चिंतामणि जा रही थी, जबकि लॉरी बेंगलुरू से नेल्लोर जार रही थी। इसी दौरान बेंगलुरु कडपा मार्ग पर दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। पुलिस ने दुर्धटना के बाद मौके पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More