दर्शन करने विंध्याचल गए रांची के धुर्वा के एक परिवार के छह लोग गंगा नदी में डूबे, तलाश जारी

मिर्जापुर/रांची : रांची के धुर्वा का एक परिवार अपने करीबी रिश्तेदारों के साथ उत्तरप्रदेश के विध्ंयाचल धाम दर्शन करने के लिए गया था, इस दौरान नाव पलटने से परिवार व रिश्ते को छह लोग गंगा में डूब गए। गंगा में डूबे लोगों की तलाश जारी है।

धुर्वा के निवासी भुवनेश्वर तिवारी के 35 वर्षीय पुत्र राजेश तिवारी अपने परिवार व जीजा व साला के परिवार के साथ दर्शन-पूजन के लिए विंध्याचल गए थे। नाव से गंगा नदी के दूसरे छोर से वापस लौटते समय अचानक वह पलट कर डूब गयी। इस दौरान नाव पर सवार 12 लोग पानी में डूबने लगे। इस पर रांची का धुर्वा निवासी परिवार, जमशेदपुर के आदित्यपुर व डुमराव के लोग सवार थे। जमेशदपुर व डुमराव का लोग तिवारी परिवार को रिश्तेदार थे और सभी विंध्याचल दर्शन करे पहुंचे थे। जब नाव पानी मंे डूबने लगी तो गंगा किनारे खड़े लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, इसके बाद गोताखोरों की मदद से नाविक व पांच अन्य लोगों को बाहर निकाला। हालांकि छह लोगों को निकालने में कामयाबी नहीं मिली।

पुलिस जाल के माध्यम से डूबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है। गंगा में डूबे लोगों में महिलाएं, बच्चे शामिल हैं। जमशेदपुर के लोग राजेश तिवारी के साला के परिवार के हैं, जबकि डुमराव के लोग उनके जीजा के परिवार के हैंे। राजेश के परिवार व रिश्तेदारी के 11 लोग व एक नाविक नाव पर सवार थे।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More