झारखंड: आरपीएन कर रहे थे प्रेस कांफ्रेंस, नीचे कार्यकर्ता कर रहे थे विरोध

रांची: झारखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सड़क पर उतरकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी करने की परंपरा पुरानी है। ऐसा अक्सर देखा जाता रहा है। ठीक ऐसा ही शुक्रवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में देखने को मिला। हाल ही में प्रदेश नेतृत्व में बड़े बदलाव के बाद दो दिन के रांची दौरे पर पहुंचे झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यालय के नीचे ठीक पार्टी के कुछ कार्यकर्ता हाथ में पार्टी का झंडा लिये आरपीएन सिंह का विरोध कर रहे थे। सभी कार्यकर्ता आरपीएन सिंह मुर्दाबाद का नारा लगा रहे थे। बताया गया है कि योगेंद्र सिंह बेनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लेकर कांग्रेसी भवन के गेट में आरपीएन सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे। वे शुक्रवार को विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विरोध प्रदर्शन करने वालों में विंदेश्वरी यादव, टिंकू वर्मा, कृष्णा सहाय, नागौ चौधरी, प्रवीण दुबे, मोहम्मद परवेज और दामोदर राम सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More