कोरोना की आशंकाओं के बीच दिल्ली व यूपी सरकार ने आज खोले स्कूल, सिसोदिया ने कहा – खतरा बढा तो उठाएंगे कदम

नयी दिल्ली/लखनऊ : देश के सबसे बड़े प्रदेश उत्तरप्रदेश व केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में एक सितंबर से स्कूल खोल दिए गए हैं। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्कूल में बच्चों का आगमन व पठन-पाठन शुरू हो गया है। उत्तरप्रदेश सरकार ने मंगलवार को घोषणा की थी कि एक सितंबर से राज्य में स्कूल खोल दिए जाएंगे।

राज्यों द्वारा स्कूल खोलने पर विशेषज्ञो व विविध क्षेत्र के प्रमुख लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रिया रही है। ऐसे में यूपी व दिल्ली सरकार द्वारा स्कूल खोलना एक चुनौतीपूर्ण व साहसिक कदम है। दिल्ली में नौवीं 12वीं कक्षा के खोले गए हैं।

दिल्ली के मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बुधवार को कहा, आज से स्कूल खुले हैं, लेकिन हमने किसी अभिभावक को बाध्य नहीं किया है कि बच्चों को स्कूल आना जरूरी है। बच्चा चाहे तो ऑनलाइन क्लास से भी काम चला सकता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गतिविधियां धीरे-धीरे आगे बढाएंगे। मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर कोरोना के मामले बढे तो स्कूल तुरंत बंद कर देंगे।


उत्तरप्रदेश के कानपुर के यशोदा नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी कोविड गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। एक सीट पर एक ही बच्चे को बैठाया गया है। अभिभावकों का रिस्पांस भी ठीक है।


वहीं, दिल्ली के एक स्कूल की उप प्राचार्य ने कहा कि कोरोना नियमों का पालन किया जा रहा है। अभिभावकों ने लिखित आश्वासन दिया है कि बच्चे कोरोना अनुरूप व्यवहार का पालन करके स्कूल आएंगं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More