राजस्थान : नागौर में भीषण हादसा, ट्रेलर-क्रूजर की भिड़ंत में 11 की मौत, राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री ने जताया शोक

नागौर : राजस्थान के नागौर जिले के श्रीबालाजी थानांतर्गत एक ट्रक ट्रेलर और क्रूजर जीप में हुई जबरदस्त टक्कर में 11 लोगों की हो गयी और सात अन्य लोग घायल हो गए। हादसा मंगलवार, 31 अगस्त 2021 सुबह उस समय हुआ जब मध्यप्रदेश के सज्जनखेवाड दौलतपुर निवासी कुछ लोग रामदेवरा दर्शन कर लौट रहे थे। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गयी और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
A total of 11 people lost their lives while returning to #MadhyaPradesh after offering prayers at Ramdevra temple in #Rajasthan when their jeep reportedly collided with another vehicle in Nagaur’s Shribalaji town on Tuesday morning at around 7.45 a.m. pic.twitter.com/SZMswTzB1z
— IANS Tweets (@ians_india) August 31, 2021
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। घायलों को पहले घटनास्थल के नजदीक बीकानेर के नोखा ले जाया गया। वहां तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फिर वहां से घायलों को बीकानेर के अस्पताल में लाया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए शोकाकुल परिजन के प्रति संवेदनाएं जतायी हैं।
इस दुर्घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख जताया है। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर कहा है नागौर, राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुख पहुंचा है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मैं हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
नागौर, राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में कई श्रद्धालुओं की मृत्यु का समाचार सुनकर मुझे गहरा दुख पहुंचा है। शोक-संतप्त परिवारों के प्रति मैं हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
— President of India (@rashtrapatibhvn) August 31, 2021
The horrific road accident in Nagaur, Rajasthan is very painful. I express my condolences to the families of all those who have lost their lives in this accident and wish the injured a speedy recovery: PM Narendra Modi pic.twitter.com/QD1Ucxbhcv
— ANI (@ANI) August 31, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के निकट परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को दो लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी। घायलों को भी 50 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
PM Narendra Modi has approved an ex-gratia of Rs 2 lakhs each from PMNRF for the next of kin of those who lost their lives due to the accident at Nagaur, Rajasthan. The injured would be given Rs 50,000: PMO pic.twitter.com/pVUmDMyiox
— ANI (@ANI) August 31, 2021


