सुप्रीम कोर्ट : तीन महिला वीबी नागरत्ना, हिमा कोहली व बेला त्रिवेदी सहित नौ जजों शपथ ग्रहण किया

Justice Hima Kohli takes oath as a judge of the Supreme Court in Delhi
नयी दिल्ली : तेलंगाना हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश हिमा कोहली सहिततीन महिला व कुल नौ जजों ने मंगलवार, 31 अगस्त 2021 को सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ग्रहण किया। तेलंगाना हाइकोर्ट के मुख्य न्यायधीश की सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले कॉलेजियम की सिफारिशों पर सरकार की मंजूरी के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली। ऐसे में अब वे तीन साल तक सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश रहेंगी। इनके साथ ही महिला जज के रूप में जस्टिस वीबी रागरत्ना एवं जस्टिस बेला त्रिवेदी ने शपथ ग्रहण किया।
मालूम हो कि हाइकोर्ट के जज की सेवानिवृत्ति की उम्र 62 साल व सुप्रीम कोर्ट के जज की सेवानिवृत्ति की उम्र 65 साल है। यानी हाइकोर्ट से रिटायरमेंट से एक दिन पहले उन्होंने पद की शपथ ली है तो वे अगले तीन सालों तक इस पद पर बनी रहेंगी।
#WATCH | Justice Hima Kohli takes oath as a judge of the Supreme Court in Delhi
(Video courtesy – Supreme Court) pic.twitter.com/k8OaZfcayn
— ANI (@ANI) August 31, 2021
आज न्यायमूर्ति एएस ओका, विक्रम नाथ, जेके माहेश्वरी, बीवी नागरत्ना, हिमा कोहली, सीटी रविकुमार, एमएम सुंदरेश, बेला एम त्रिवेदी व पीएस नरसिम्हा ने सुप्रीम कोर्ट के जज के रूप में शपथ ली।
Delhi: Nine judges — Justices AS Oka, Vikram Nath, JK Maheshwari, Hima Kohli, BV Nagarathna, CT Ravikumar, MM Sundresh, Bela M Trivedi & PS Narasimha — take oath as Supreme Court judges
(Photo – Supreme Court) pic.twitter.com/fWeB4HIJF9
— ANI (@ANI) August 31, 2021
दो सितंबर 1959 को जन्मी हिमा कोहली दिल्ली हाइकोर्ट में जज थी और वहां से इस साल सात जनवरी को उन्हें ट्रांसफर कर तेलंगाना हाइकोर्ट का जज बनाया गया था। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने नियुक्ति के लिए जिन नौ जजों के नाम को केंद्र सरकार के पास भेजा था, उनमें हिमा दास का नाम भी शामिल था। पिछले ही सप्ताह केंद्र सरकार ने इस पर स्वीकृति दे दी थी।
हिमा कोहली ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पढाई की है और वहां से उन्होंने इतिहास में स्नातक व पोस्ट ग्रेजुएट किया है। इसके बाद उन्होंने कानून की पढाई की और 1984 में दिल्ली बार काउंसिल में वकील के दौर पर इनराल हुईं। 29 मई 2006 को उनकी नियुक्ति दिल्ली हाइकोर्ट के एडिशनल जज के तौर पर हुई।


