झारखंड: रिम्स में 15 सितंबर से पहले शूरू होगी पैथोलॉजिकल जांच

रांची: दैनिक भास्कर में छपी ख़बर के अनुसार रिम्स की पैथोलॉजी जांच की लचर व्यवस्था को ठीक करने के लिये झारखंड हाईकोर्ट ने रिम्स प्रबंधन को 15 सितंबर तक का समय दिया गया था। रिम्स प्रबंधन रिम्स के लैब में ही जाँच कराने की तैयारी शुरू करनें में जुट गई है। रिम्स पैथोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ अजय श्रीवास्तव के अनुसार न्यू ट्रामा सेंटर के पहले तल्ले पर बने पैथोलैब को फंक्शनल किया जा रहा है। यहां अत्याधुनिक उच्च गुणवत्ता  वाले इक्विपमेंट्स लगाए जा रहे हैं, 15 दिनों में यहां हर तरह की पैथोलॉजिकल जांच शुरू हो जाएगी ।

बाहर में जो जांच 500 रूपये में होती है उस जांच के लिए रिम्स में 90% से भी कम पैसा देना होगा। इसमें सीबीसी टेस्ट, लिवर फंक्शन टेस्ट, आरएफटी, थायराइड प्रोफाइल, लिपिड प्रोफाइल, यूरिया, कंपलीट हीमोग्राम जैसे 14 पैथोलोजिकल जांच किये जायेंगे। इन जांचो का प्रइवेट में प्रत्येक टेस्ट में 150 से 250 रूपये तक मरीजों को देने पड़ते है। पैथोलॉजी के शुरू होने से इनमें से कई टेस्ट रिम्स में मुफ्त में किए जाएंगे। जांच शुरू होने से रिम्स में सातों दिन 24 घंटे पैथोलॉजी जांच हो सकेगी।

रिम्स निदेशक डॉ कामेश्वर प्रसाद ने कहा कि लैब के चालु होने से रिम्स के स्टूडेंट भी सीख सकेंगे की जांच कैसे की जाती है। रिम्स टीचिंग इंस्टिट्यूशन है यदि यहां जांच नहीं होगी तो स्टूडेंट सीखेंगे कैसे। इससे मरीजों को भी काफी फायदा मिलेगा। भर्ती मरीजों के सैंपल की जांच 24 घंटे हो सकेगी हाईकोर्ट ने 15 सितम्बर तक का समय दिया था इससे पहले ही जांच शुरू हो जाएगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More