अफगानिस्तान में तालिबान पर भारत की वेट एंड वॉच की नीति, कश्मीर में बढाई जाएगी सुरक्षा चौकसी

नयी दिल्ली : अफगानिस्तान में तालिबान राज स्थापित होने पर भारत ने अबतक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। कूटनीति व सामरिक नीति का मामला होने के कारण सरकार की चुप्पी पर विपक्ष ने सीधा हमला तो नहीं किया लेकिन संकेतों में सवाल जरूर उठाया। अब इस पर सरकार के उच्च पदस्थ सूत्रों की ओर से रुख स्पष्ट किया गया है। न्यूज एजेंसी एएनआइ ने सरकार के शीर्ष सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि भारत की इस मामले पर नीति वेट एंड वाच की है, यानी वह स्थितियों में हो रहे बदलाव को देख रहा है और फिर उस पर प्रतिक्रिया देगा।
India to wait and watch that how inclusive will be the government formation and how will the Taliban conduct: Sources#Afghanistan
— ANI (@ANI) August 17, 2021
सूत्रों ने कहा है कि भारत इंतजार करेगा और यह देखेगा कि अफगानिस्तान में तालिबान का सरकार गठन कितना समावेशी होता है और तालिबान कैसा आचरण करते हैं। भारत की नजर इस पर भी होगी कि दुनिया के दूसरे लोकतांत्रिक देश तालिबान की हुकूमत पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।
सरकार के सूत्रों ने कहा है कि हमारी सुरक्षा चिंताएं हैं। अफगानिस्तान इस्लामिक आतंकवाद का पहला केंद्र बन सकता है, जिसके पास एक राष्ट्र है। उनकी पहुंच उन सभी हथियारों तक है जो अमेरिका ने आपूर्ति की है और तीन लाख से अधिक अफगान राष्ट्रीय सेना के जवानों के हथियार भी हैं।
Pakistan based groups like Lashkar-e-Taiba and Lashkar-e-Jhangvi have some presence in #Afghanistan, they have built check posts in some villages and parts of Kabul, along with Taliban: Sources
— ANI (@ANI) August 17, 2021
There are security concerns that #Afghanistan might become the first epicenter of Islamic terrorism which has a state, they have access to all the weapons which Americans have supplied and also the weapons of 3 lakh plus Afghan National Army personnel: Sources
— ANI (@ANI) August 17, 2021
लश्कर-ए-तैयबा और लश्कर-ए-झांगवी जैसे पाकिस्तान स्थित आतंकी समूहों की अफगानिस्तान में कुछ उपस्थिति है। उन्होंने तालिबान के साथ काबुल के कुछ गांवों और हिस्सों में चेक पोस्ट भी बनाया है।
सूत्र के अनुसार, तालिबान ने कश्मीर पर अपना रुख स्पष्ट किया है और वह इसे एक द्विपक्षीय आंतरिक मुद्दा मानता है, उनका ध्यान कश्मीर पर नहीं है।
Pakistan spy agency ISI will try and influence the Taliban. However, it will have very limited effect as Taliban has acquired power in a position of strength. ISI can only influence weak Taliban but it looks unlikely in the present situation: Sources
— ANI (@ANI) August 17, 2021


