स्वतंत्रता दिवस पर सीएम नीतीश कुमार ने किया झंडोत्तोलन, महंगाई भत्ता का राज्य सरकार के कर्मियों को दिया तोहफा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गांधी मैदान में राष्ट्रध्वज का झंडोत्तोलन किया और राज्य को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कई अहम घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांव में दुग्ध उत्पादक सहयोग समितियों को विकसित करने की बात कही, जिसमें 40 प्रतिशत हिस्सेदारी महिलाओं की सुनिश्चित करने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सबौर कृषि विश्वविद्यालय के तहत राज्य में तीन कृषि महाविद्यालय खोले जाएंगे।

नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता भी केंद्र सरकार की तर्ज पर बढाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता अब 17 प्रतिशत से बढ कर 28 प्रतिशत होगा और केंद्र सरकार के फैसले के अनुरूप ही यह फैसला एक जुलाई 2021 से प्रभावी होगा। नीतीश कुमार ने कहा कि इस संबंध में संबंधित विभाग द्वारा अधिसूचना जल्द जारी कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य में 3.94 करोड़ कोरोना जांच हुई। उन्होंने कहा कि अगले छह महीने में छह करोड़ लोेगों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म विभाग का जल्द राज्य में गठन होगा। उन्होंने कहा कि एससी-एसटी छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा तीन लाख कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अबतक 22 करोड़ पौधे लगाए गए हैं और पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। उन्होनंे कहा कि जल जीवन हरियाली मिशन की तारीफ बिल गेट्स ने भी की।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More