जम्मू कश्मीर के राजौरी में भाजपा नेता के घर पर आतंकियों ने किया ग्रेनेड से हमला, चार साल के भतीजे की मौत

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में आतंकियों ने शुक्रवार की सुबह भाजपा नेता जसबीर सिंह के घर पर हमला किया, जिसमें उनके चार साल के भतीजे की मौत हो गयी और सात लोग घायल हो गए। यह हमला शुक्रवार की सुबह साढे सात बजे किया गया। इस हमले की जिम्मेवारी पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट ने ली है।
इस मामले में राजौरी के डीसी राजेश कुमार शवन ने कहा कि यह पता किया जा रहा है कि ग्रेनेड कहां से फेंका गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस हमले में एक बच्चे की मौत हो गयी है व साल लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। मामले की जांच चल रही है।
J&K | It is being seen that where was grenade hurled from. Police lodged an FIR. One child died, seven people are injured. All of them belong to one family. Investigation is underway: Rajesh Kumar Shavan, DC Rajouri on grenade hurled at BJP leader Jasbir Singh’s residence y’day pic.twitter.com/3LjJtquONs
— ANI (@ANI) August 13, 2021
वहीं, जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजनीतिक नेता के घर पर आतंकी हमले की भर्त्सना की है। उन्होंने इसे निंदनीय कृत्य बताया जिसमें मासूम बच्चे की मौत हो गयी और दूसरे लोग घायल हो गए। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि इस जघन्य कृत्य के दोषियों को जल्द ही कानून के कठघड़े में लाया जाएगा।
Strongly condemn cowardly attack on house of a political leader in Rajouri in which a 2-yr old child was killed&others were injured. My deepest condolences to family&prayers for recovery of injured.Perpetrators of this heinous act will be brought to justice soon: Office of LG J&K pic.twitter.com/vQqRNBrU8y
— ANI (@ANI) August 13, 2021


