खिजरी के पूर्व विधायक दुती पाहन का निधन, प्रदेश के नेताओं ने जताया शोक

रांची : रांची के खिजरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक दुती पाहन का निधन हो गया। दुती पाहन को इलाज के लिए रांची के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने मंगलवार सुबह 74 साल की उम्र में आखिरी सांस ली।

परिजनों ने बताया कि वे फूल तोड़ रहे थे और इसी दौरान उन्हें चक्कर आया, जिसके बाद उपचार के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान आज सुबह उनकी मौत हो गयी।

वे 1995 व 2000 में लगातार दो बार भाजपा के टिकट पर खिजरी से विधायक चुने गए। उनके निधन पर प्रमुख हस्तियों ने शोक जताया है।

रांची के सांसद संजय सेठ ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि दुती पाहन के निधन की दुःखद सूचना मिली है। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। उनके परिजनों को इस दुःख की घड़ी से उबरने का साहस प्रदान करे।

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी दुती पाहन के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन की दुःखद सूचना मिली है। ईश्वर उनके परिजनों को दुःखद समय में संबल प्रदान करे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More