धनबाद जज हत्याकांड : सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, सात दिन में मांगा जवाब, न्यायाधीशों की सुरक्षा पर चिंता

नयी दिल्ली : धनबाद में 28 जुलाई 2021 को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज उत्तम आनंद की ऑटो से धक्का मार कर हत्या किए जाने के मामले पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया। शीर्ष अदालत ने इस मामले में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से एक सप्ताह में जवाब मांगा है।

मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना ने इस मामले को स्वतः संज्ञान में लेते हुए ऐसे न्यायिक अधिकारियों व वकीलों पर कोर्ट से बाहर हुए हमले को लेकर संज्ञान लिया।

अदालत ने कहा कि वह देश के न्यायिक अधिकारियों की सुरक्षा चाहता है।

उधर, झारखंड भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता प्रकट की है। उन्होंने कहा है कि झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है और धनबाद के जज उत्तम आनंद के हत्या मामले की सीबीआइ जांच होनी चाहिए।

झारखंड हाइकोर्ट ने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए कहा था कि वह इस मामले की नियमित निगरानी करेगा और संतुष्ट नहीं होने पर इसकी जांच सीबीआइ को सौंप दी जाएगी। अदालत ने इसे दुर्घटना नहीं जधन्य हत्याकांड बताया था।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More