पेगासस जासूसी मामले पर संसद में जोरदार हंगामा, राहुल गांधी के मोदी से तीखे सवाल

नयी दिल्ली : लोकसभा में बुधवार को पेगासस जासूसी मामले पर जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष इस मामले की जांच की मांग पर अड़ा हुआ है, जबकि सरकार कह रही है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ है और इससे संबंधित खबरें प्लांटेड है।
विपक्ष ने बुधवार सुबह पेगासस मामले पर सदन में अपनी रणनीति तय की। इसके बाद इस मुद्दे पर संसद में हंगामा हुआ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सदन के बाहर कहा इस हथियार को आतंकवादियों, देशद्रोहियों के खिलाफ प्रयोग किया जाना चाहिए। हम नरेंद्र मोदी से यह जानना चाहते हैं कि इस हथियार का प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ क्यों किया गया। उन्होंने कहा कि पेगासस पर चर्चा होने से पहले हम कहीं नहीं जाएंगे।
इस हथियार को आतंकवादियों के खिलाफ, देशद्रोहियों के खिलाफ प्रयोग किया जाना चाहिए। हम नरेंद्र मोदी से सवाल पूछना चाहते हैं कि इस हथियार का इस्तेमाल लोकतंत्र के खिलाफ क्यों किया गया?… पेगासस पर चर्चा होने से पहले हम कहीं नहीं जाएंगे: राहुल गांधी, कांग्रेस https://t.co/yXauF8iOlk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2021
राहुल गांधी ने कहा कि हमारी आवाज को संसद में दबाया जा रहा है। हमारा एक सवाल है कि क्या केंद्र सरकार ने पेगासस को खरीदा था या नहीं? क्या केंद्र सरकार ने उसका प्रयोग अपने देश के लोगों के खिलाफ किया था या नहीं? हम यह जानना चाहते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि हम पेगासस पर चर्चा चाहते हैं। सरकार पेगासस पर चर्चा करने से मना कर रही है। स्पष्ट तौर पर सरकार ने कुछ ऐसा किया है जो देश के लिए खतरनाक है। वरना वे कहते आइए और चर्चा कीजिए।
For us, Pegasus is a matter related to nationalism & treason. This weapon has been used against democracy. For me, it’s not a matter of privacy. I see it as an anti-national act. Narendra Modi & Amit Shah Ji have attacked soul of India’s democracy: Congress leader Rahul Gandhi pic.twitter.com/UEwm6DuvDY
— ANI (@ANI) July 28, 2021
वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि संसद में सरकार विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार है तो कांग्रेस व टीएमसी व अन्य दल संसद में प्रश्न पूछने से क्यों भाग रहे हैं? इनका काम संसद की कार्यवाही में रूकावट पैदा करना है। विपक्ष के काम से लोकतंत्र शर्मसार हो रहा है।
संसद में सरकार विपक्ष के सवालों के उत्तर देने के लिए तैयार है तो कांग्रेस, TMC और अन्य दल संसद में प्रश्न पूछने से क्यों भाग रहे हैं? इनका काम संसद की कार्यवाही में रुकावट पैदा करना है। विपक्ष के काम से लोकतंत्र शर्मसार हो रहा है: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर https://t.co/d1G34fshOt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2021
उन्होंने हा कि संसद में आज पार्टियों ने अपने पश्नों को रखा लेकिन कांग्रेस और टीएमसी सांसदों ने सदन के स्पीकर पर कागज़ फेंके। संसद में मौजूद अधिकारियों के ऊपर भी वे चढ़े। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को शर्मसार करने की घटना है।
पेगासस जासूसी मामले पर चर्चा की मांग राज्यसभा में भी उठी और इस कारण सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
‘पेगासस प्रोजेक्ट’ रिपोर्ट पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई। pic.twitter.com/NJsone6NkQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 28, 2021


