ममता बनर्जी ने जासूसी से बचने के लिए प्लास्टर किया हुआ फोन दिखाते हुए कहा, ऐसे ही केंद्र को प्लास्टर कर दो

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने के लिए पूरे देश में खेला होगा। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त को हम खेला दिवस मनाएंगे और इस दिन गरीब बच्चों को फुटबॉल दिया जाएगा। ममता बनर्जी ने कहा कि आज हमारी आजादी दावं पर लग गयी है।
‘Khela’ will happen in all states until BJP is removed from the country. We’ll celebrate ‘Khela Diwas’ on Aug 16. We’ll give footballs to poor children. Today, our freedom is at stake. BJP has endangered our liberty. They don’t trust their own ministers & misuse agencies: WB CM pic.twitter.com/i720LQHfqK
— ANI (@ANI) July 21, 2021
ममता बनर्जी ने नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वे अपने मंत्री पर भरोसा नहीं करते हैं और एजेंसियों का दुरुपयोग करते हैं। हमारे फोन को टेप करवाया जाता है। पेगासस को ममता बनर्जी ने खतरनाक व क्रूर बताया। उन्होंने कहा कि मैं किसी से बात नहीं कर सकती।
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि यह ये लोग जासूसी के लिए बहुत अधिक पैसे दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपने फोन को प्लास्टर कर दिया है, हमें भी केंद्र को प्लास्टर कर देना चाहिए, नहीं तो देश तबाह हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने संघीय ढांचे को ध्वस्त कर दिया है। ममता बनर्जी ने इस दौरान अपना मोबाइल फोन दिखाया जिसके कैमरे पर जासूसी से बचने के लिए उन्होंने प्लास्टर किया हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही केंद्र को प्लास्टर कर देना चाहिए।
पेगासस जासूसी से बचने के लिए ममता बैनर्जी ने निकाला नायाब तरीक़ा। अपने फ़ोन के कैमरे पर चढ़ाया प्लास्टर। कहा
“क्या करेगा फ़ोन रख के क्या करेगा… सब सुन लेता है। मैंने कैमरा को प्लास्टर लगा दिया। ये गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया को भी प्लास्टर लगाना चाहिए… नहीं तो देश बर्बाद हो जाएगा” pic.twitter.com/E1DZMovhVd
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) July 21, 2021
तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम देश और अपने राज्य के लोगों को बधाई देते हैं। हमने पैसे, बाहुबल, माफिया ताकत और सभी एजेंसियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। तमाम बाधाओं के बावजूद हम जीते क्योंकि बंगाल के लोगों ने हमें वोट दिया और हमें देश, दुनिया के लोगों का आशीर्वाद मिला।
ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी के लोग तानाशाही चाहते हैं। वे कार्यक्रम आयोजित नहीं करने दे रहे हैं। त्रिपुरा में उन्होंने हमारे लोगों को रैली नहीं करने दी। क्या
“वैक्सीन नहीं, मेडिसिन नहीं, ऑक्सीजन नहीं, कोविड में जब मर जाता है तो गंगा में डेड बॉडी भेज देता है और प्राइम मिनिस्टर कहते है UP is the best state in this country… शरम नहीं लगता है… कोई शरम नहीं लगता है : @MamataOfficial , बंगाल की मुख्यमंत्री pic.twitter.com/sedoYdpxcy
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) July 21, 2021
यह लोकतंत्र है? चुनाव बाद हिंसा में कुछ नहीं हुआ। वे देश की संस्थाओं को नष्ट कर रहे हैं।
ममता बनर्जी ने कोरोना की दूसरी लहर को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वैक्सीन नहीं, ऑक्सीजन नहीं, कोविड में जब मर जाता है तो गंगा में डेड बॉडी भेजा देता है और प्रधानमंत्री कहते हैं कि यूपी देश का बेस्ट स्टेट है, शरम नहीं लगता है।


