#RajKundraArrest पोर्न फिल्म बनाने के आरोप में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार

मुंबई : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के कारोबारी पति राज कुंद्रा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार की रात अश्लील फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने से पहले क्राइम ब्रांच ने कई घंटों तक उनसे पूछताछ की और उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। राज कुंद्रा को अश्लील फिल्म बनाने एवं कुछ ऐप के जरिए प्रकाशित करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। फरवरी 2021 में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी।

यह भी संभावना जतायी जा रही है कि इस मामले में कई और गिरफ्तारियां जल्द हो सकती हैं। शिल्पा शेट्टी अपने अभिनय से अधिक अपने फिटनेस और योग को लेकर चर्चा में रही हैं और उनके पति की पहचान एक कारोबारी के रूप में रही है, लेकिन अब उनकी अश्लील फिल्म मामले में गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड में कितने ऐसे सफेदपोश लोग हैं, यह सवाल सोशल मीडिया पर पूछा जा रहा है।

सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी और बॉयकाट बॉलीवुड हैशटैग ट्रेंड कर रहा है। राज कुंद्रा पर पोर्नाेग्राफी फिल्में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर दिखाने का आरोप लगा है। इससे पहले राज कुंद्रा ने यह संकेत दिया था कि उन्हें फंसाने की साजिश रची जा रही थी।

गिरफ्तारी के बाद राज कुंद्रा की कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है। जानकारी के अनुसार, मुंबई के आसपास के इलाकों में अश्लील फिल्मों की शूटिंग होती है और उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डाला जाता है। कहा जाता है कि अश्लील फिल्मों का बड़ा रैकेट है और इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More