पाकिस्तान में चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रही बस में विस्फोट, 4 चीनी नागरिक सहित 8 की मौत

पेशावर (Pakistan News) : पाकिस्तान के उत्तरी इलाके में बुधवार को हुए एक विस्फोट में चार चीनी नागरिक सहित आठ लोगों की बुधवार को मौत हो गयी। न्यूज एजेंसी रायटर्स ने विभिन्न स्रोतों के हवाले से यह खबर दी है।
Blast hits bus in northern Pakistan killing 8 including 4 Chinese nationals -sources https://t.co/BWeWOWisBX pic.twitter.com/EDwBhJMFfq
— Reuters (@Reuters) July 14, 2021
यह विस्फोट उस वक्त हुआ जब पाकिस्तान के ऊपरी कोहिस्तान जिले में चीनी इंजीनियरों को लेकर लेकर बस जा रही थी। कोहिस्तान जिला खैबर पख्तूनवा प्रांत में पड़ता है। रायटर्स ने हजारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से से लिखा है कि चीनी इंजीनियरों को लेकर जा रही बस में विस्फोट हुआ जिसमें आठ लोगों ने अपनी जिंदगी गंवा दी।
Bus blast kills eight, including six Chinese engineers in Pakistan’s Khyber Pakhtunkhwa province, reports @Reuters. One Chinese engineer missing. The bus was carrying over 30 Chinese engineers to the site of the Dasu dam. https://t.co/onxFwIQnUJ pic.twitter.com/DqvbXaPQzz
— Shiv Aroor (@ShivAroor) July 14, 2021
उस अधिकारी ने कहा कि बस 30 से अधिक चीनी इंजीनियरों को लेकर दासू डेम साइट पर जा रही थी, जो ऊपरी कोहिस्तान में पड़ता है।
इस विस्फोट में अर्द्ध सैनिक बल के दो जवान ने भी अपनी जिंदगी गंवा दी।


