झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस रांची पहुंचे, सीएम हेमंत व मंत्रियों ने की आगवानी

रांची : झारखंड के नवनियुक्त राज्यपाल रमेश बैस मंगलवार शाम रांची पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व अन्य मंत्रियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। रमेश बैस झारखंड के अगले राज्यपाल के रूप में बुधवार, 14 जुलाई 2021 को शपथ ग्रहण करेंगे।

रमेश बैस बतौर राज्यपाल राज्य की निवर्तमान राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू की जगह लेंगे। रमेश बैस छत्तीसगढ भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और रायपुर से कई बार लोकसभा सांसद रहे हैं। वे सात बार रायपुर सीट से जीते हैं और 2019 तक वहां के सांसद थे। वे भारतीय जनता पार्टी के विपक्ष में रहते उसके मुख्य सचेतक रहे हैं।

पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने कई राज्यों में नए सिरे से राज्यपाल नियुक्त किया जिस क्रम में रमेश बैस को झारखंड की कमान सौंपी गयी है। रमेश बैस वर्तमान में त्रिपुरा के राज्यपाल के पद पर तैनात थे।

73 वर्षीय रमेश बैस ने रायपुर नगर निगम के पार्षद के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की और केंद्र में वाजपेयी सरकार में राज्यमंत्री से लेकर गर्वनर तक तक सफर तय किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More