उत्तरप्रदेश : सीएम योगी आदित्यनाथ जनसंख्या नियंत्रण के लिए नीति का कर रहे हैं ऐलान…जानें

लखनऊ : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रविवार को विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जनसंख्या नियंत्रण के लिए राज्य की एक वृहत 10 वर्षीय नीति का ऐलान कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषित की जा रही नीति की पहले से चर्चा रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आयोजित कार्यक्रम में कहा कि बढती हुई जनसंख्या समाज में व्याप्त असमानता समेत प्रमुख समस्याओं का मूल है। उन्नत समाज की स्थापना के लिए जनसंख्या नियंत्रण प्राथमिक शर्त है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर बढती जनसंख्या से बढती समस्याओं के प्रति स्वयं व समाज को जागरूक करने का प्रण लें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बढती हुई जनसंख्या विकास के राह में रोड़ा बन सकती है। जनसंख्या नीति 2021-2030 में हर समुदाय का ख्याल रखा गया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More