फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन, दिग्गजों ने जताया शोक

Veteran actor Dilip Kumar passes away at the age of 98
मुंबई : दिग्गज फिल्म अभिनेता व ट्रेजडी किंग के नाम से विख्यात दिलीप कुमार का बुधवार, 7 जुलाई 2021 को मुंबई में निधन हो गया। 98 साल की उम्र में दिलीप कुमार ने मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में आखिरी सांस ली। वे उम्र जनित बीमारियों से ग्रस्त थे और उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी।
दिलीप कुमार के निधन की पुष्टि उनका इलाज कर रहे पुलमोलॉजिस्ट डॉ जलील पारकर ने की। इसके बाद अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट कर भी इसकी जानकारी दी गयी।
98 की उम्र में हर इंसान को कुछ न कुछ तकलीफें होती हैं। उनका इलाज हमने सही तरीके से किया है। उम्र का तकाजा था जिसकी वजह से आज सुबह 7: 30 बजे उनका देहांत हो गया। उनको सांस की तकलीफें थीं। हमने बहुत कोशिश की, हम चाहते थे कि उनके 100 साल पूरे हों: डॉ जलील पारकर https://t.co/Pxy7C8LlKA pic.twitter.com/7K1EDjU1eL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2021
Veteran actor Dilip Kumar passes away at the age of 98, says Dr Jalil Parkar, the pulmonologist treating the actor at Mumbai’s PD Hinduja Hospital
(File pic) pic.twitter.com/JnmvQk8QIk
— ANI (@ANI) July 7, 2021
दिलीप कुमार का जन्म 11 दिसंबर 1922 को अविभाजित भारत के पेशावर में हुआ था जो अब पाकिस्तान में पड़ता है। हालांकि देश विभाजन के बाद उनका परिवार भारत में ही रह गया। उनका असली नाम मुहम्मद युसूफ खान था, लेकिन बॉलीवुड में वे दिलीप कुमार के नाम से मशहूर हुए।
दिलीप कुमार ने 1944 में फिल्म ज्वार भाटा से अभिनय के पारी की शुरुआत की थी और छह दशक से अधिक लंबा उनका फिल्मी सफर रहा। दिलीप कुमार को अभिनय सम्राट के तौर पर भी जाना जाता है। वे जिस पात्र को जीते उसमें जान डाल देते।
Maharashtra: Mortal remains of late veteran actor Dilip Kumar being taken to his residence from Mumbai’s PD Hinduja Hospital pic.twitter.com/N2N8I2x6I9
— ANI (@ANI) July 7, 2021
उनके सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए उन्हें भारतीय फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान दादा साहेब फाल्के से सन 1995 में नवाजा गया, जबकि 1998 में उन्हें पाकिस्तान ने अपने सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान निशान-ए-इम्तियाज से नवाजा गया। भारत सरकार ने भी उन्हें दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से नवाजा और इसके लिए मोदी सरकार के वरिष्ठ मंत्री राजनाथ सिंह स्वयं मुंबई उनके आवाज पहुंचे थे।
दिलीप साहब सिर्फ एक फिल्म अभिनेता ही नहीं एक महान इंसान थे। उनके जैसा इंसान आना बहुत मुश्किल है। हमने सोचा है कि शाम 5 बजे जुहू कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा: दिलीप कुमार के पारिवारिक मित्र फैसल फारूकी pic.twitter.com/1UqoBruaKm
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2021
दिलीप कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अभिनेता अमिताभ बच्चन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित विभिन्न हस्तियों ने शोक प्रकट किया और उनके योगदान को याद किया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलीप कुमार के निधन पर गहरा शोक जताया और उनके परिजनों व मित्रों के लिए संवेदना प्रकट की है। पीएम मोदी ने कहा है कि दिलीप कुमार का जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है।
वहीं, सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर लिखा है शताब्दी के महानायक दिलीप कुमार के निधन से पूरा देश और दुनिया शोकमग्न है। उन्होंने अपनी कला को जिस अंदाज में पेश किया उसकी कोई तुलना नहीं हो सकती। उनको हमारी श्रद्धांजलि।
दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा है: हिंदी फ़िल्म जगत के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार जी का चले जाना बॉलीवुड के एक अध्याय की समाप्ति है। युसुफ़ साहब का शानदार अभिनय कला जगत में एक विश्वविद्यालय के समान था। वो हम सबके दिलों में ज़िंदा रहेंगे।
My heartfelt condolences to friends , family members and numerous fans of #DilipKumar Saab on his demise . His unparalleled contribution to Indian Films & it’s s holistic development will be remembered through generations. pic.twitter.com/7rnTra5m3j
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) July 7, 2021
हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता एवं दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिलीप कुमार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। वे राज्यसभा के सदस्य भी रह चुके थे। उनके निधन से सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) July 7, 2021
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विटर पर लिखा : उन्हें पूरे उपमहाद्वीप में पसंद किया गया। उनका निधन एक युग का अंत है। दिलीप साहब भारत के दिल में हमेशा ज़िदा रहेंगे। उनके परिवार और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति संवेदना।
मुझे इस बात का गर्व है कि मैंने दिलीप साहब के साथ काम किया, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत दुख है। फिल्म इंडस्ट्री ने बहुत बड़ा अदाकार, बहुत बड़ा टीचर, बहुत बड़ा प्रोफेसर खो दिया है: बॉलीवुड अभिनेता और राजनेता राज बब्बर (फाइल तस्वीर) pic.twitter.com/pdfnHfLKCM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 7, 2021


