फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की उम्र में निधन, हाल ही में पत्नी का हुआ था निधन

चंडीगढ : फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर धावक सरदार मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में शुक्रवार की रात को निधन हो गया। मिल्खा सिंह बीते दिनों कोरोना से संक्रमित हुए थे और उसके बाद निगेटिव भी हो गए थे, लेकिन फिर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। मिल्खा सिंह की पत्नी 85 वर्षीया निर्मल मिल्खा सिंह का इसी महीने 13 जून को निधन हो गया था। वे भी कोरोना से संक्रमित थीं।
मिल्खा सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चंडीगढ के पीजीआइ अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी। मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार शाम पांच बजे चंडीगढ के सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा।
चंडीगढ के सेक्टर आठ स्थित घर पर आज उनके शव को लोगों के अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। मिल्खा सिंह पत्नी के निधन के बाद उनके दाह संस्कार में शामिल नहीं हो सके थे। पोस्ट कोविड दिक्कतों के कारण उन्हें अस्पताल के आइसीयू में रखा गया था, जहां 18 जून की रात 11.30 बजे उनका निधन हो गया।
मिल्खा सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित विभिन्न हस्तियों ने शोक जताया है।
In the passing away of Shri Milkha Singh Ji, we have lost a colossal sportsperson, who captured the nation’s imagination and had a special place in the hearts of countless Indians. His inspiring personality endeared himself to millions. Anguished by his passing away. pic.twitter.com/h99RNbXI28
— Narendra Modi (@narendramodi) June 18, 2021
अलविदा फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी।
आपने करोड़ों भारतीयों समेत पूरी दुनिया को अपने लगन, मेहनत और जुनून से प्रेरित किया।
आप सदैव हमारे दिलों में अमर रहेंगे। pic.twitter.com/fqTcSi6PcL
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) June 18, 2021
खेल जगत के प्रेरणादायी प्रतिनिधि एवं राष्ट्र गौरव के प्रतीक सरदार मिल्खा सिंह का निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति है. ईश्वर उनकी आत्मा को चिर शांति प्रदान करें.
— Saryu Roy (@roysaryu) June 18, 2021
मिल्खा सिंह पर भाग मिल्खा भाग फिल्म भी बनी, जिसमें अभिनेता फरहान अख्तर ने मुख्य किरदार निभाया। यह फिल्म काफी चर्चित व सफल हुई। पर्दे पर मिल्खा सिंह के जीवन को जीने वाले फरहान अख्तर ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।




