महाराष्ट्र : गृहमंत्री अनिल देशमुख पर परमबीर सिंह के आरोपों की रिटायर्ड जज से जांच कराएगी महाराष्ट्र सरकार

मुंबई : महाराष्ट्र के गृहमंत्री व एनसीपी नेता अनिल देशमुख पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच महाराष्ट्र सरकार कराएगी। गृहमंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को इस बात की जानकारी मीडिया को दी।
अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर द्वारा मुझ पर लगाए गए आरोपों की जांच कराने की मांग मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राज्य सरकार से की थी, जिस पर सहमति मिल गयी है। उन्होंने बताया कि हाइकोर्ट के रिटायर्ड जज इसकी जांच करेंगे और जो भी सच है वह सामने आएगा। उन्होंने कहा कि जो आरोप मुझ पर लगाए गए थे, उसकी जांच कराने का मैंने आग्रह किया था।
जो आरोप मुझ पर पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर ने लगाए थे, मैंने उसकी जांच कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री और राज्य शासन ने मुझ पर लगे आरोपों की जांच उच्च न्यायालय के रिटायर्ड जज के द्वारा करने का निर्णय लिया है। जो भी सच है वह सामने आएगा: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख pic.twitter.com/38AGXUhtJ3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 28, 2021
मालूम हो कि मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने अपने ट्रांसफर के बाद अनिल देखमुश पर आरोप लगाया था कि उन्होंने एक एक अधिकारी को बुलाकर मुंबई के अवैध होटल एवं बार से हर महीने 100 करोड़ की वसूली करने को कहा था। पिछले दिनों परमबीर सिंह का ट्रांसफर कम महत्वपूर्ण होमगार्ड में कर दिया गया था।
परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र लिख कर आरोप लगाए थे। वहीं, एनसीपी का कहना था कि ऐसा प्रतीत होता है कि ट्रांसफर की वजह से उन्होंने यह आरोप लगाए है।


