जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को किया ढेर, एक जवान शहीद

 

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों ने शनिवार शाम शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया। यह आॅपरेशन रविवार सुबह तक चला। इस मुठभेड़ में एक दो जवान घायल हो गए थे, जिनमें एक शहीद हो गए।

कश्मीर जोन के आइजी विजय कुमार ने बताया कि हमें शोपियां में दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी, इसके बाद पुलिस, सेना व सीआरपीएफ ने उन्हें घेर लिया। इस मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए, जिनमें बाद में एक शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के दौरान दो आतंकी मारे गए हैं और उनके पास से एक एके-47 और एक पिस्टल बरामद किया गया है।

विजय कुमार ने बताया कि मारे गए आतंकी में एक हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी इंस्तुल्लाह शेख और एक लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी आदिल मलिक शामिल है। उन्होंने कहा कि इंस्तुल्लाह शेख पाकिस्तान से पिछले ही सप्ताह भारत आया था। उन्होंने बताया कि इस साल अब दो एम4 राइफल बरामद किए गए हैं।

जम्मू कश्मीर जोन पुलिस ने शनिवार रात को ही ट्वीट कर इस मुठभेड़ की सूचना दी थी और आतंकियों के मारे जाने की बात कही थी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More